गौरवशाली इतिहास एवं कला से परिपूर्ण राजस्थान के पक्षी प्रेमियों का स्वर्ग’ कहा जाने कहा जाने वाला जिला भरतपुर से, साधारण सी बेटी कशिश खटाना ने दिल्ली एनसीआर में होने वाले मॉडलिंग शॉ मिस एस.के. यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल 2025 सीज़न 28 में शामिल होकर एस.के.वर्ल्ड इंडिया इंटरनेशनल टाइटल की मिस विनर और मिस भरतपुर टाइटल अपने नाम किया । ज्ञातव्य है कि यह उनका 2nd. अवॉर्ड है इससे पूर्व ये दीवा क्वीन ऑफ राजस्थान 2025 का अवॉर्ड भी अपने नाम के चुकी है..मात्र 20 साल की उम्र में यह सब प्राप्त करना उनके लिए आसान नहीं रहा लेकिन एक लाइन हमेशा बोली जाती है कि मेहनत करने वालों दुनिया सलाम करती है इसी तरह उनके मेहनत रंग लाई और उन्होंने अपना ओर अपने शहर भरतपुर का नाम एक बार फिर रोशन कर दिखाया, प्रेस मीडिया में हुए वार्ता के दौरान उन्होंने अपनी आगे की जर्नी के बारे में भी बताया और कहा कि वह मॉडलिंग लाइन को लेकर सबकी सोच बदलना चाहती है और भारत को इंटरनेशनल लेवल पर रिप्रेजेंट करना चाहती है इसके अलावा एक्टिंग में भी काफी रुचि रखती है और भविष्य में वह शायद बड़े पर्दे पर भी नजर आए ।


