एस. के. यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल एंड एशिया इंटरनेशन अवार्ड 2025 का आयोजन बेहद भव्य और आकर्षक अंदाज़ में किया गया। इस प्रतिष्ठित फैशन और टैलेंट शो का नेतृत्व सोनिया खटाना, संदीप गोस्वामी और प्रिया प्रजापति ने मिलकर किया, जिनकी कुशल प्रबंधन क्षमता और दूरदर्शिता ने इस इवेंट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इस आयोजन में देशभर के विभिन्न हिस्सों से कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की और अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसमें आमंत्रित सभी विशिष्ट अतिथियों को उनके क्षेत्र में दिए गए योगदान और उपलब्धियों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इससे आयोजन का स्तर और भी अधिक गौरवमयी हो गया। वहीं, दिल्ली, नोएडा सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली मॉडल्स ने रैंप वॉक कर अपनी कला, आत्मविश्वास और स्टाइल से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसमें सपना सिंह (तन्नूश्री) बनी एस. के. टॉप यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल ग्लोरी मिसेज विनर ।”डॉ. मंगला विधाते राजन एस. के. एशिया इंडिया इंटरनेशनल मिसेज विनर मिसेज महाराष्ट्र 2025 .मिसेज में फर्स्ट रनर अप बनी शिल्पी कुमारी ।शुभांगी गायकवाड कडू बनी एस. के. टॉप यूनिवर्स इंडिया इंटरनैशनल मिसेज सैकेंड रनर अप।मिसेज एस. के. यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल विनर बनी नीलम वर्मा। सोनाली शर्मा बनी एस. के. एशिया इंडिया इंटरनेशनल की मिस विनर बनी।संजना गांगुली बनी एस. के. टॉप यूनिवर्स इंडिया इंटरनैशनल नॉर्थ इंडिया स्टेट विनर ।कशिश खटाना बनी एस. के. वर्ल्ड इंडिया इंटरनैशनल टाइटल की मिस विनर और मिस भरतपुर।रेखा पलाड़ी एस. के. यूनिवर्स इंडिया इंटरनैशनल पीयू प्रोडक्शन ब्रांड एंबेसडर एक्सीलेंस नैशनल अवॉर्ड 2025 .बिन्दु भाटिया एस. के. वर्ल्ड इंडिया इंटरनेशनल पीयू प्रोडक्शन की ब्रांड एंबेसडर बनी और एक्सीलेंस नैशनल अवॉर्ड 2025 अपने नाम किया। पूनम‌ भारद्वाज एस. के. यूनिवर्स इंडिया इंटरनैशनल पीयू प्रोडक्शन सिनियर ब्रांड एंबेसडर बनी।मोनिका रानी थी शो की वीआईपी गेस्ट जीने इंटरनेशनल अवॉर्ड दे कर सम्मानित किया गया ।शबाना अंजुम ( रेशमा) एस. के. एशिया इंडिया इंटरनेशनल पीयू प्रोडक्शन सिनियर ब्रांड एंबेसडर । ज्ञनीका बनी एस. के. यूनिवर्स इंडिया इंटरनैशनल पीयू प्रोडक्शन ब्रांड एंबेसडर ।निशिगंधा सुनील कापडणीस एस. के. एशिया इंडिया इंटरनेशनल पीयू प्रोडक्शन ब्रांड एंबेसडर ।प्रीति कुमारी एस. के. यूनिवर्स इंडिया इंटरनैशनल पीयू प्रोडक्शन ब्रांड एंबेसडर एक्सीलेंस नैशनल अवॉर्ड 2025 अपने नाम किया। शो की चीफ़ गेस्ट डॉ.मेघाली धेबाने ,पूर्णिमा गुप्ता जी और संजय टिटौरिया जी थे । और वीआईपी गेस्ट में मोनिका रानी और अनुराग वर्मा थे । देशभर से आए इन मॉडल्स ने रैंप पर न केवल अपना सौंदर्य और कॉन्फिडेंस प्रदर्शित किया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि भारत में फैशन इंडस्ट्री का भविष्य बेहद उज्ज्वल है। स्टाइल, एलेगेंस और ग्लैमर से सजी इस शानदार शाम को दर्शकों और मेहमानों ने दिल खोलकर सराहा। आयोजन में शामिल हर व्यक्ति ने कार्यक्रम की पूरी पूरी प्रशंसा की और इसे एक यादगार अनुभव बताया। एसके यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल 2025 न केवल एक फैशन शो था, बल्कि यह युवा प्रतिभाओं को मंच देने वाला एक ऐसा प्लेटफॉर्म भी बन गया, जो आने वाले समय में नए आयाम स्थापित करेगा।