इस साल के हिट और दमदार एक्टर कहे जाने वाले कार्तिक आर्यन एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए हैं। दरअसल कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी जल्द ही परदे पर रिलीज़ होने वाली हैं। जिसके प्रमोशन को लेकर एक्टर काफी ज्यादा जद्दोजहत करते दिख रहे हैं।वही जब कार्तिक से उनकी शादी के बारे में सवाल पूछा गया तो इसके जवाब में एक्टर ने बताया कि, ‘मेरी मां कहती रहती हैं अभी 3-4 साल काम करो। मेरे घरवालों का कहना है की आराम से काम करो और मुझे लगता है कि वो चाहती हैं मेरी लाइफ में कोई डिस्ट्रैक्शन न हो जाए…ये चीजें वजह हैं.”एक्टर ने बताया कि, “मैं अपने काम पर ध्यान दे रहा हूं इसलिए ऐसा कुछ प्रेशर फैमिली से तो बिल्कुल नहीं आया अब तक” फिर जब कार्तिक से पूछा कि क्या प्यार के लिए जगह है, इसके जवाब में कार्तिक ने हंसकर वही अब कार्तिक के बातों से ये तो साफ़ होता हुआ दिख रहा हैं की कार्तिक आर्यन फिलहाल शादी के मूड में नहीं हैं। लेकिन एक्टर प्यार से अभी भी इंकार नहीं कर पा रहे है। वही कार्तिक अपने पर्सनल के साथ-साथ प्रोफ़ेशनल लाइफ में भी काफी एक्टिव दिख रहे हैं। जहां एक्टर अभी बैक टू बैक फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं।