

सोनिय,संदीप और प्रिया प्रजापति द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देश के कोने कोने से आए मॉडल्स ने अपने रैंप वॉक और अदाओं से सबका मन मोह लिया । उन्होंने बताया कि सभी टैलेंटेड बच्चो को प्रथम मंच देना और उनको आगे बढ़ाना ही उनका उदेश्य है और आगे भी वो इसी तरह के कार्यकर्म लाते रहेगें।
बॉलीवुड अभिनेत्री रितु शिवपुरी शो का मुख्य आकर्षण रही जिन्होंने सभी को अपने हाथो से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
मिसेज इंडिया 2020 विनर श्वेता चौधरी, सार्थक चौदरी, अभिमन्यु शर्मा , काजल पटेल , सुमित प्रताप गुर्जर ,वंशिका सिंह भी शामिल हुए
चीफ गेस्ट के तौर पर गाजियाबाद महानगर प्रभारी ( भाजपा नेता ) संजय टीटोरिया जी , सिकंदर यादव जी और प्रोफेशनल कोरियोग्राफर अंकित नागपाल जी भी वहां उपस्थित रहे और उन्होंने मॉडल के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनकी हौसला अफजाई की ।
निधि शर्मा , शिखा मल्होत्रा , मिस चारु चौधरी को एस के स्टार इवेंट्स 2024 का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया और पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इंटरनेशनल जूरी पैनालिस्ट मिस्टर सिद्धेश जाधव , मिसेज सुचित्रा , साधना कुमार और जिया पांडे ने सभी प्रतिभागियों की योग्यता का आकलन करते हुए निष्पक्ष निर्णय किया।
पूरे कार्यक्रम की कोरियोग्राफी शालू और सौरभ ने सुनियोजित तरीके से बहुत ही मेहनत और लगन के साथ निभाई ।
शो की कोडिनेटर अभिलाषा चौधरी है जो काफी सालों से हमारे शो को सपोर्ट कर रही हैं ।
शो स्टॉपर बनी प्रियंका मीना , हर्षा सिंह और सौरभ और रनवे शो स्टॉपर दीक्षा और सिल्विया रॉबिंसन डिजाइनर शोस्टॉपर रही । इस शो में विनर और स्टेट लेवल विनर भी निकले।
नासिक शहर की रहने वाली मिसेज निशा प्रशांत एसके यूनिवर्स इंटरनैशनल की विनर और मिस्टर मे अनुराग बने विनर और मिस में विनर बनी जय श्री जिन्होने ने कोटा शहर का नाम रोशन किया । और लखनऊ की रहने वाली मुक्ति भरगवा बनी एसके इंटरनैशनल की शान । शांति कुमारी निकली स्टेट लेवल विनर कोट शहर की रहने वाली दीपिका को भी किया गया अवॉर्ड से सम्मानित ।
महाराष्ट्र की हेमलता सोलंकी को मिसेज अर्थ इंडिया यूनिवर्स विनर चुना गया।
मिस्टर श्रेणी में चांद वर्मा को विनर चुना गया।
किड्स में आश्वी अग्रवाल और अव्यांश विजेता रहे।
ड्रेस डिजाइनर मिस्टर मोहसिन इदरीसी ने मेल परिधान और इमरान राजपूत ने अपने आकर्षक डिजाइन किए हुए गाउन फीमेल मॉडल्स को पहनाकर मंच पर प्रस्तुत किए ।
मेकअप टीम में निशा मेकओवर और आंचल मेकओवर और दीपिका मेकओवर टीम ने बेहतरीन मेकअप किया ।

free


टीम मेम्बर शहजाद खान , संदीप यादव और मुस्कान ने शो को सफल बनाने में सहयोग किया।
शो की फोटोग्राफी विपुल , राजा, अभिषेक मित्तल और हिमांशु ने की ।
कार्यक्रम में मिस्टर पवन गेरा ने बेहतरीन एंकरिंग की।
वीआईपी गेस्ट में अनिल अरोड़ा , तरुण शर्मा , एडवोकेट अंकुश शर्मा , प्रशांत जैसवाल , शरद टीटोरिया , सौरभ शर्मा भी अंत तक थे।