
















नोएडा सेक्टर 70 व्हाइट बैंक्वेट में 12 अप्रैल को एस. के. प्रोडक्शन और पीयू प्रोडक्शन की तरफ से आयोजित एस. के. यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट, रनवे एंड एशिया इंटरनेशन अवार्ड 2026 का आयोजन बेहद भव्य और आकर्षक अंदाज़ से किया गया। इस प्रतिष्ठित फैशन और टैलेंट शो का नेतृत्व सोनिया , संदीप और प्रिया प्रजापति ने मिलकर किया, और शो की कोर्डिनेटर अभिलाषा चौधरी ।
जिनकी कुशल प्रबंधन क्षमता और दूरदर्शिता ने इस इवेंट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इस आयोजन में देशभर के विभिन्न हिस्सों से कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की और अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।और सेलेब्रिटी जूरी में सिद्धेश यादव, सोनाली शर्मा, और सेलेब्रिटी गेस्ट में मीनाक्षी,
भक्ति दूबे एंड संजय जी, सपना सिंह वीआईपी गेस्ट ऐंड चीफ गेस्ट में रितु झा थी । कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसमें आमंत्रित सभी विशिष्ट अतिथियों को उनके क्षेत्र में दिए गए योगदान और उपलब्धियों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इससे आयोजन का स्तर और भी अधिक गौरवमयी हो गया। वहीं, दिल्ली, नोएडा सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली मॉडल्स ने रैंप वॉक कर अपनी कला, आत्मविश्वास और स्टाइल से सभी दर्शकों का दिल जीत लिया ।एस. के. यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल टाइटिल मिस विनर दोलोन रॉय
मिसेज एस. के. ग्लोरी विनर बनी विशाखा मुळे , सोनाली गुप्ता एस. के.
वर्ल्ड इंडिया इंटरनेशनल विनर बनी । अनुपमा सिंह बनी एस. के. यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल मिसेज विनर । मिसेज विजेता बनी एस. के. एशिया इंडिया इंटरनेशनल विनर एंड एस. के. एशिया इंडिया इंटरनेशनल मिस विनर बनी कृष्णा कुमारी और फर्स्ट रनर अप और सैकेंड रनर अप ने भी शो की शान को बढ़ाया।
मिस्टर एस. के. यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल विनर बना अमन। अयांश शर्मा बने फर्स्ट रनर अप। और सैकेंड रनर अप बना रिषभ।
ग्रीष्मा पांड्या बनी एस. के यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल की ब्रांड एंबेसडर पीयू प्रोडक्शन, स्वाती सरकार बनी एस. के वर्ल्ड इंडिया इंटरनेशनल की मिसेज ब्रांड एंबेसडर, संजना गांगुली बनी मिसेज एशिया इंडिया इंटरनेशनल ब्रांड एंबेसडर पीयू प्रोडक्शन, अन्वेषा कंसल एस. के टीन मिस ब्रांड एंबेसडर पीयू प्रोडक्शन,
तनिका बनी मिस ब्रांड एंबेसडर एस. के यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल पीयू प्रोडक्शन प्रणिता रितेश ढोमणे बनी एस. के टॉप यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल ब्रांड एंबेसडर पीयू प्रोडक्शन। रेशमा बनी मिसेज ब्रांड एंबेसडर पीयू प्रोडक्शन।शो स्टॉपर बनी सना अमलानी और अंकित कौर, शो ओपनर बनी समिता।
देशभर से आए इन मॉडल्स ने रैंप पर न केवल अपना सौंदर्य और कॉन्फिडेंस प्रदर्शित किया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि भारत में फैशन इंडस्ट्री का भविष्य बेहद उज्ज्वल है। स्टाइल, एलेगेंस और ग्लैमर से सजी इस शानदार शाम को दर्शकों और मेहमानों ने दिल खोलकर सराहा। आयोजन में शामिल हर व्यक्ति ने कार्यक्रम की पूरी – पूरी प्रशंसा की और इसे एक यादगार अनुभव बताया।
एसके यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल 2025 न केवल एक फैशन शो था, बल्कि यह युवा प्रतिभाओं को मंच देने वाला एक ऐसा प्लेटफॉर्म भी बन गया, जो आने वाले समय में नए आयाम स्थापित करेगा।