गाज़ियाबाद में मॉडलिंग का बहुत बड़ा शो एसके मिस यूनिवर्स इंटरनैशनल 2024 का आयोजन प्रिया प्रजापति, सोनिया और संदीप के द्वारा उत्तर प्रदेश (मुकुट होटल ग़ाज़ियाबाद) में करवाया गया। जिसमें की बहुत से फेमस सेलिब्रिटी आए हुए थे। इस कंपीटीशन में अलग-अलग क्षेत्र से प्रतिभागी आए हुए थे। जिसमें की हिमाचल प्रदेश कांगड़ा जिला उपमंडल बैजनाथ में छोटे से गांव नागटा की रहने वाली सोनाली शर्मा ने सबको
पीछे छोड़ एसके मिस यूनिवर्स इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम करके हिमाचल का नाम रोशन किया। सोनाली शर्मा इस से पहले भी कई ताज और अवार्ड ले चुकी है। सोनाली शर्मा की माता रजनी शर्मा और पिता तिलक राज शर्मा को हम सबकी और हिमाचल वालों की तरफ़ से बहुत बहुत बधाई। कांगड़ा के समाजसेवी नरेंद्र त्रिहन ने सोनाली को बधाई देते हुए कहा कि सोनाली ने हिमाचल कांगड़ा का नाम मॉडलिंग के क्षेत्र में रोशन किया है। सोनाली शर्मा काफी सारे टाइटल अपने नाम कर चुकी है। एस. के मिस यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल सीजन 25 , मिस यूनिवर्स क्वीन, मिस इंडिया ग्लैमरस, मिस भारत आइकन, मिस क्वीन ऑफ हिमाचल, मिस हिमाचल आइकन जैसे बड़े बड़े टाइटल अपने नाम करके हिमाचल वालो का नाम रोशन किया।