प्रिया मिस एंड मिसेज सेंट्रल इंडिया का आयोजन 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक: प्रिया तिवारी
भोपाल: मिस एंड मिसेज सेंट्रल इंडिया का आयोजन 14 दिसंबर से आरंभ हो गया है जो कि 17 दिसंबर 2023 तक होगा। जो की भोपाल की श्रीमती फरहा अनवर द्वारा आयोजित किया जा रहा है । भोपाल के कोलर रोड स्थित प्राइड इन होटल में इस कार्यक्रम का ग्रैंड फिनाले रखा गया है । इसी सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत के अनेक राज्यों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है । इस प्रतियोगता में से सौंदर्य को और निखारने के लिए अंतर राष्ट्रीय ग्रग्रूमर कार्ल और अंजना मॉस्चरेन्हास रहेंगे जो की अपने आप में बेहद जनि मानी शख्सियत है। इस प्रतिस्पर्धा को अच्छे अंदाज में संपन्न करने के लिए मृणाली और राबिआ जी पूरा कोर्डिनेट करेंगे और अपना अनुभव से इसमें चार चाँद लगा देंगी। इस शो में बॉडी लैंग्वेज कोच के रुप में भोपाल की अपेक्षा डबराल रहेंगी जो की प्रतिभागियो को अपने अंदाज में सिखाएंगे जो की बेहद दिलचस्प रहेगा। इस महत्वपूर्ण सौंदर्य प्रतिस्पर्धा की क्रॉऊनिंग पार्टनर द क्रोनिंग डीवाज है जो की अंजना मासरचेंस द्वारा संचालित है। आपको बताना चाहेंगे की इसमें बतौर प्रतिभागी हमारे भोपाल की आन बाण और शान कही जाने वाली मिस प्रिया तिवारी जी भी है जो पेशे से एक मैनेजर हे और साथ ही साथ प्रख्यात मॉडल भी है जिनका नाम शहर भोपाल का बच्चा बच्चा जानता है। प्रिया तिवारी जी हाल ही में बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में भाग लेकर आयी है और उनके नाम लगभग 18 ब्यूटी टाइटल्स है जो की अपने आप में एक बहुत ही गगनचुम्बी ऐतिहासिक कीर्तिमान है।