माडलिंग की दुनिया का उभरता सितारा अनुराग वर्मा गाजीपुर , एक ऐसा क्षेत्र जिसमें नाम भी है और अच्छी आजीविका भी और इन दिनों इस क्षेत्र में उभरते सितारे के रूप में नाम कमा रहा है उत्तर प्रदेश के जिला गाजीपुर के गांव रेवतीपुर का अनुराग वर्मा, जिसने अपने माडलिंग कैरियर का आगाज मिस्टर एंड मिस आगरा से किया और उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। बता दें कि माडलिंग की दुनिया में लगातार छाते जा रहे अनुराग वर्मा न रुकने का नाम ले रहे हैं और न ही थकने का। वह लगातार शूट और कड़ी मेहनत से अपनी प्रतिभा में निखार जाते जा रहे हैं। वर्मा का कहना है

(माडलिंग की दुनिया का उभरता सितारा अनुराग वर्मा गाजीपुर)

कि उसकी मंजिल बस वो क्षण हैं जब उसके गृह क्षेत्र को उसके नाम से जाना जाएगा और उस मंजिल को हासिल करने तक वह रुकने या थकने वाले नहीं हैं। अनुराग का मानना है कि माडलिंग की दुनिया में हर क्षण कुछ नया और आकर्षक करने की जरूरत होती है, और वह हर पल कुछ न कुछ नया और पहले से बेहतर करने की सोचता रहता है।

(माडलिंग की दुनिया का उभरता सितारा अनुराग वर्मा गाजीपुर)